Sony Liv पर नई Series आई है 'तनाव'..... वैसे यह इजराइल की Fauda series का official Remake है..... लेकिन कश्मीर के Perspective से इसमें काफी बदलाव हैं.
जब Fauda देखा था तो लोगों के मन में आया था कि भारत में ऐसी special forces क्यों नहीं हैं... जो दुश्मन देश में जा कर Intelligence Ops करें....आतंकवादियों को चुन चुन कर मारे... आतंकवादी संगठन में अपने जासूस भेजे...
दुर्भाग्य की बात है कि अधिकांश भारतीय TSD के बारे में नहीं जानते.... जिसे तत्कालीन CAOS वी के सिंह ने बनाया था.....और उस unit ने पाकिस्तान और चीन को हिला डाला था, क्यूंकि उस unit की penetration दुश्मन देशों के बहुत अंदर तक हो चुकी थी....बाद में मनमोहन सिंह जी की सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया था.... खैर उस पर कभी और बात करेंगे.
इस series में ऐसे ही एक special group के बारे में बताया है, जो आतंकवादियों को eliminate करता है. Series में कई अनजान बातें दिखाई गयी हैं, वहीं कई जाने माने Incidents को बेहतर तरीके से दिखाया है. कुछ Artistic Liberties भी ली गयी हैं... लेकिन इतना चलता है..... जो हुआ है उसको वैसा ही दिखा दें तो जनता को Digest नहीं होगा.. क्यूंकि सच fiction से कहीं ज्यादा Brutal होता है.
Series में कश्मीर की Koshur भाषा का उपयोग भी किया है... जो एक अच्छा टच है. Series के 12 एपिसोड हैं, फिलहाल 7 available हैं, बाकि के 5 अगले 5 हफ्तों में आएंगे. काम के हिसाब से मानव विज और रजत कपूर ने बवाल कर दिया है.... जबरदस्त Acting
कश्मीर के बारे में आपको अपनी समझ थोड़ी बढ़ानी है तो इसे देख सकते हैं.... कश्मीर की असलियत वो नहीं है जो media आपको दिखाता है... बहुत कुछ ऐसा भी है जो अविश्वसनीय है.... वो तो कभी सामने ना आ पायेगा... उसे वहीँ समझते हैं जिन्होंने कश्मीर को जिया है.

Peace if possible, truth at all costs.